Jitendra Sharma 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक नव वर्ष तेरा स्वागत!, जितेन्द्र शर्मा, नव वर्ष की नव बेला। Vandana Inter College 39535 0 Hindi :: हिंदी
कविता- नव वर्ष तेरा अभिनन्दन! रचना- जितेन्द्र शर्मा। तिथी-01/01/2023 नव वर्ष तेरा स्वागत! तेरा अभिनन्दन! शान्ति का उद्घोष हो तेरा, प्रगति के रथ पर तू आये। दुष्ट जनो को घातक हो, सज्जनता का मान बढाये। जन जन में तेरा हो वन्दन, नव वर्ष तेरा स्वागत! तेरा अभिनन्दन। मेरे भारत का जय गान हो, विश्व पटल पर सम्मान हो। रोग मुक्त हो! दोष मुक्त हो! धरा का आंचल पुष्पित हो। जन जन में हो तेरा वन्दन, नव वर्ष तेरा स्वागत! तेरा अभिनन्दन।।