Rabindra kumar mandal 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद #hindi kawita#prem kahani# adhyatm#jine ki tammna# geet# bhojpuri 128320 0 Hindi :: हिंदी
(((❤पशु पक्षियों से संवाद❤)) आज के नव क्रांति में ऐसा यंत्र ईजाद करो, पशु,पक्षियो,विषाणु जीवाणु सबसे संवाद करो , क्यों गिद्ध की प्रजाति देश छोड़कर भाग रहा है, जंगल की पशु पक्षियां क्यों रात में जाग रहा है, घर के अंदर की गौरैया भी अब जाने लगे, जब से फुस छोड़कर इमारत मानव बनाने लगे, कभी कोई कोयल भी कहती प्रकृति को मत बर्बाद करो, आज के नव क्रांति में ऐसा यंत्र ईजाद करो, पशु,पक्षियो,विषाणु जीवाणु सबसे संवाद करो, सबकी धरती सबकी हवायें प्रकृति ने बनाया था, रंग बिरंगे पशु ,पक्षियां एक एक मोती सजाया था, कभी कोई हाथी भी कहता प्रकृति को आबाद करो, आज के नव क्रांति में ऐसा यंत्र ईजाद करो, पशु,पक्षियो,विषाणु जीवाणु सबसे संवाद करो, कुछ उपनिषद वेद पुराण में ऐसा तथ्य भी आया है, पशु पक्षियां नदी झरने भी मानव को राह बताया है, घर के बाहर कुत्ते रो रहे है उसे तुम अशुभ बताते हो, क्या पता भूखे हो वो क्यों तुम उसे सताते हो, कभी पेड़ पौधे भी कहता हम से मत विवाद करो, आज के नव क्रांति में ऐसा यंत्र ईजाद करो, पशु,पक्षियो,विषाणु जीवाणु सबसे संवाद करो,