Abhinav chaturvedi 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत Abhinav chaturvedi 78260 0 Hindi :: हिंदी
मेरे ज़िन्दगी की वो रौशन बात बताती है, खाली समय मे, किसी के न होने पर अपने होने का एहसास दिलाती है। वो प्यार भरी मोतियों की बुनी हुई धागा है, वो मेरी हर बातों की प्यारी सी अंदाजा है। वो बस दूरी में है, बात से पास में है लगता है, उसकी बातों से ही मेरा मन अपने आप हंसता है। तस्वीरों से उसके मेरे,सारी यादें अभिमानो को छूते हैं, वो इतनी अच्छी है फिर भी एकदूसरे से हम कितनी बार रूठे हैं। वो शब्द लकीरों की कहानी, हर मज़ाक ठिठोलियों में वो साथ देने वाली, मैं उसको हर बात सुनाने वाले, मुझको हर वो बात सुनाने वाली। मैं लिखता हूँ- मेरी वही "कविता" और मेरी वही प्रेम कहानी।