Disha Shah 22 Jun 2025 कविताएँ समाजिक #TrueHappiness #SpiritualPoetry #BelieveInGod #HindiMotivational #InnerPeace #MoneyIsNotEverything #FaithAndHope #PeacefulMind #PowerOfFaith #InspirationalHindiPoem 22998 2 5 Hindi :: हिंदी
जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं होता, इससे न कोई सच्चा सुख, न आत्मसंतोष पाता है । पैसा तो केवल ज़रूरतों का साधन है, पर यदि वही जीवन का उद्देश्य बन जाए — तो यह बाधक है। हम दिन-रात भागते हैं किसी मंज़िल की तलाश में, रिश्ते, दौलत और शोहरत के प्यास में। पर जब ठहर कर सोचते हैं एक पल, तो महसूस होता है — क्यों इतना खालीपन है ? हम थक जाते हैं इस फिजूल की दौड़ में, जहाँ ना शांति है, ना हृदय की संतुष्टि। क्योंकि असली खुशी तो वहाँ है, जहाँ आत्मा जुड़ती है परमात्मा से — बिना किसी लालच के, बिना किसी इच्छा के। जब हम ईश्वर में विश्वास करते हैं, तो भीतर एक सच्चा सुकून मिलता है। मन शांत होता है, चिंता मिट जाती है, और हर परिस्थिति में आशा की लौ जलती है। सच्चा सुख, स्थायी आनंद — वह केवल परमात्मा की उपस्थिति में है। ना दौलत, ना नाम, ना दुनिया की भीड़, केवल ईश्वर की कृपा से ही आत्मा को मिलता है अमन और सुकून। तो कमाओ, पर खुद को मत खोओ, पैसे से पहले, परमात्मा को जानो। क्योंकि अंत में जब सब छूट जाएगा, तब सिर्फ प्रेम, विश्वास और ईश्वर ही काम आएंगे ।
1 year ago
1 year ago