Rambriksh Bahadurpuri 24 Aug 2023 कविताएँ देश-प्रेम #kavi Rambriksh Bahadurpuri #Rambriksh Bahadurpuri kavita##ambedkar Nagar poetry #chandrayan per kavita 25071 0 Hindi :: हिंदी
सफल हुआ चंद्रयान… संध्या के इस सफल प्रभा में चंद्रयान का उदय हुआ जाग उठा जन जन दुनिया का भारत का जय विजय हुआ। तन मन में खुशियों की कलियां थी उपवन में महक गयी कलरव सी ताली की ध्वनियां हर कोने में चहक गयी। नयी सुबह का नया सवेरा देख चांद मुस्काया था आज मिलन पावन रिस्ते का वक्त सही जो आया था। जयकारा का बजा नगाड़ा जन-गण-मन का गान हुआ दुनिया के हर कोने कोने भारत का सम्मान हुआ। सिद्ध किए वैज्ञानिक अपने हार हार कर हारो ना लक्ष्य दूर हो चाहे जितना पहले मन को मारो ना। हर उन्नति हर संघर्षों का भारत भाग्य विधाता है चन्द्रयान का चांद पे जाना सिद्ध यही कर जाता है। जय हो जय हो भारत की जय जय जय मिशन हमारा जय वैज्ञानिक विज्ञान की जय जय जय जय वतन हमारा जय। रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश
I am Rambriksh Bahadurpuri,from Ambedkar Nagar UP I am a teacher I like to write poem and I wrote ma...