Tanay Tripathi 25 Oct 2026 कविताएँ समाजिक #शब्द #सोच # समाज 42 0 Hindi :: हिंदी
शब्द कहाँ चुभते हैं? पूछो उस लड़की से, जो सुनती है अपनी माँ से, कि “मुझे बेटा चाहिए था, पर तू पैदा हो गईं।” पूछो उस हारे हुए व्यक्ति से, जो सुनता है कि कामयाब होना, ज़िंदा रहने से ज़्यादा ज़रूरी है। पूछो उस कमज़ोर छात्र से, जब वह अपने ही गुरु से सुनता है, कि “यह तो सफल नहीं होगा।” पूछो उस असफल लड़के से, जब वह अपने ही घर में सुनता है, कि “तुम जैसी औलाद नहीं चाहिए थी।” पूछो उनसे, जो दिन-रात मेहनत करते हैं, और फिर भी सुनते हैं, कि “तुमसे नहीं होगा।” पूछो उस शांत व्यक्ति से, जिसे दुनिया पागल कहकर बुलाती है। पर तुम बस इतना याद रखना, भाई के शब्द कहाँ चुभते हैं,