Disha Shah 17 May 2025 कविताएँ समाजिक #self-belief poem#TrustTheProces#FaithInGod #SelfConfidence #YouCanDoIt #MotivationalPoem #InspirationDaily #InnerStrength#sahitylive#instagram#dainikbhaskar#BelieveInYourselfs 20161 0 Hindi :: हिंदी
विश्वास करो परमात्मा में, वही राह दिखाते हैं, उनकी मर्जी के बिना तो पत्ते भी न हिल पाते हैं। विश्वास करो खुद की ताक़त और सोच पर, हर मुश्किल के बाद आता है सवेरा नयी खोज पर। जो चाहो वो कर सकते हो, बस खुद को जानो, अपने भीतर झांको, अपने हुनर को पहचानो। काबिलियत छुपी है, उसे बाहर लाना होगा, रियाज़ से खुद को हर रोज़ आज़माना होगा। एक दिन आएगा जब तुम एक्सपर्ट कहलाओगे, अपने क्षेत्र में चमकोगे, आगे ही बढ़ते जाओगे। किसी से कम नहीं हो तुम, ये बात याद रखना, खुद को छोटा मत समझो, खुद से वादा करना। तुम अनमोल हो, ये दुनिया को बताना है, अपने सपनों को पूरा कर, एक मिसाल बनाना है।