Suraj pandit 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम General Bipin Rawat (CDS) 59526 0 Hindi :: हिंदी
यह मिट्टी है इस देश की,
दुनिया इसे चूमेगी ।
विपिन रावत की कहानी,
आज हर दिल से निकलेगी।
पल रहा था एक जनरल ,
उत्तराखंड के राज्य में ।
ऐसा था बचपन उसका ,
जुनून था फौज में ।
हर सफर था मुश्किल उसका ,
अपने मंजिल को पाने में ।
जनरल, बने बिपिन रावत ,
तीनों सैन्य में।
हर युद्ध में रहे शामिल,
ना झुकने दिया तिरंगा को,
कफन बांध कर,
ललकार आया दुश्मनों को ।
अजब की थी उसकी रणनीति ,
गजब की थी सोच,
दुश्मनों को मौका ना देते ,
एसे थे विपिन रावत की सोच ।
हर युद्ध में रक्षक बनकर,
इस मिट्टी को संवारा है।
इस मिट्टी की कर्ज को ,
पूर्ण कर चुकाया है।
नम हो रही यह आंखें ,
नम हो रही आंखें सितारों की ,
बरस रहे धरती पर,
मोती बनकर मेघों की।
अमर है उसकी गाथा,
अमर है उसकी जवानी ,
सलाम देते तिरंगा को ,
यह है उसकी कहानी।
---------- सूरज पंडित