Ujjwal Kumar 13 Jun 2023 कविताएँ समाजिक समय की कहानी,time ki story 8234 0 Hindi :: हिंदी
समय हमको हंसाता है, समय हमको रुलाता है, समय हमको हर इक मोड़ पर चलना सिखाता है। समय हमको गिराता है, समय हमको उठाता है, समय ही दूजों की नजरों, में सबसे ऊँचा बनाता है। समय जीना सिखाता है, समय मरना सिखाता है, समय हमें जीवन के हर, इक पहलू दिखाता है। समय अपना बनाता है, समय बेगाना करता है, समय से ही डरकर इंसां, भले बुरे काम करता है।। समय पहचान करता है, समय बदलाव करता है, किसी दिन गहरा देकर घाव, समय फिर घाव भरता है।। समय ही मान करता है, समय अपमान करता है। समय है कीमती जग में, सबकी पहचान करता है।। स्वरचित कविता ✍उज्ज्वल कुमार