Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

उदर कुंड

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद #उदर कुंड 121091 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( उदर कुंड )

उदर कुंड में क्यों धधकाई !
भूख की यह प्रचंड ज्वाला !
सब कुछ हुआ सुहा मेरा !
किस -‌ किस का दूं हवाला !
बस कश्मकश रोटी की !
और आहुति सपनों की !
तेरी नज़र में ज़िंदगी !
मेरी नज़र में काग़ज़ के फूलों की माला !
उदर कुंड में क्यों धधकाई !
भूख की यह प्रचंड ज्वाला !

उदर कुंड तक ही खेंची तून्हें !
जीवन की मेरी रेखा !
उदर कुंड से बहार निकलकर !
मैंने न कुछ भी देखा !
उदर कुंड में रहा समाया !
उदर कुंड से बहार न आया !
दिन-रात जपी बस मैंने !
रोटियों की है माला !
उदर कुंड में क्यों धधकाई !
भूख की यह प्रचंड ज्वाला !

सॉंसों से ज्यादा ग़म मिले !
जिए कम रोज़ मरे !
रोटियों के मरघट पर !
सपने जले !
कंधे भी अब झुकने लगे !
कांधा देते दुखने लगे !
जिस्म नहीं रूह को मारा  !
इस घर का निकला दिवाला !
उदर कुंड में क्यों धधकाई !
भूख की यह प्रचंड ज्वाला !

जिस्म भी देखो जेल बना !
साँसों की सलाखों में रहना पड़ा !
यह जीवन भी एक बददुआ !
हमको मिली ये कैसी सज़ा !
सांसें बोतल में !
मौत ए नशा !
मुक़द्दर मेरा क्यों है बिगाड़ा !
साँसों के बदले मौत ए प्याला !
उदर कुंड में क्यों धधकाई !
भूख की यह प्रचंड ज्वाला !

( विपिन बंसल )

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: