Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

फिर भी ये दिल क्यों हर पल उसी की आहट ढूँढ़ता है...?

Ranjana sharma 29 Jun 2026 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत #sadshayari #hindishayari #heartbroken #emotional #shayari 1012 0 Hindi :: हिंदी

मैं जो चाहती थी 
वही तो हुआ ...!!
वो मुझसे दूर चला गया
फिर भी ये दिल क्यों हर पल
उसी की आहट ढूँढ़ता है...?
मुझे तो खुश होना चाहिए
कि .....अब वो मुझे कोई msg और 
call  नहीं करता ,मुझे याद भी अब नहीं करता
फिर भी उसकी ए दूरी क्यों मुझे परेशान करती है
क्यों दिल उसी की ओर जाना चाहता है ..?
क्यों उसे याद कर कभी मुस्कुराता या रोता है..?
क्यों मेरे आँखों से आंसू उसके नाम के 
छलक आते हैं ..... क्यों??
ऐसा भी भला कोई करता है 
जो कभी प्यार करने का दावा करता था 
छोड़ के न जाऊंगा कभी तुम्हें
आज मेरी तड़प को नहीं समझता 
मेरी जज़्बात को नहीं समझता
वो क्यों नहीं समझा मुझे 
कि मैं उससे दूर नहीं जाना चाहती थी
बस कुछ रस्मों रिवाजों से बंधी हूं मैं
जिसे तोड़ कर अपने कदम आगे नहीं बढ़ा 
सकती थी उसकी ओर 
पर सच तो ए है कि मैं भी उसे बहुत प्यार करती हूं 
कल भी था ए प्यार 
आज भी है और हमेशा रहेगा 
पर मैं उसे कह नहीं सकती 
बस अपने दिल में ही उसे छुपा कर रख सकती हूं
अपनी मोहब्बत का अहसास उसे 
शायद .... कभी नहीं करा सकती।।
धन्यवाद🙏🏻✍🏻

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

Sahil se poocho kinaro p kya likha h Lekhak se poocho kitabo m kya likha h Kyu dekhte ho tum jamane ki kmiyo ko Are khud s to poocho tumne kya kiya h read more >>
Dil mein jazbaaton ke hua tufan bhi nahin Rahe Pahle se hasin mere mehman bhi nahin Rahe❤️ Ye waqt Na jaane Kahan Le ja Raha hai mujhe Shahar mein is tehzeeb ke kadardaan bhi nahin Rahe❤️ Shauk jagah hai tabiyat mein gule afshani ka Magar mere aangan mein gulistaan bhi nahin Rahe❤️ Umre nadan nikal gayi alvida keh kar mujhe Mujp read more >>
पल भर भी तुम्हें हम अपनी यादों से हटा ना पाए चांदनी चली गई तो घर में शम्मा जला ना पाए💖💖💖 महफिल में जाते हैं तो तेरी याद आती है सनम तेरी read more >>
Join Us: