Ujjwal Kumar 06 Aug 2024 गीत धार्मिक Hindi shiv bhajan 44292 0 Hindi :: हिंदी
आया सावन, पावन अवसर, भगवान शिव का प्यारा संगीत। मन में ध्यान, भक्ति की भावना, हर मन में बसे शिव का चित। हे वरदानी, भंडारी शिव, शरण तेरी आया मैं मशानी। हे त्रिपुरारी, त्रिभुवनेश्वर, ओढरदानी आज हमें दीजे दर्शन सारी। जटा में गंगा, मस्तक चंद्रमा, शिव का विराजमान रूप। निहारूं उनके चरणों को, भक्ति में लीन रहे मन धूप। अज्ञानी हैं विलख रहे हैं, ज्ञान की ज्योति लहराओ। हे शिव जी, अपनी शरण में, हमें दे दर्शन, जीवन सावन का ध्यान लगाओ। ✍️उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव