नागमणि कुमार सिंह 03 Sep 2026 कहानियाँ राजनितिक सब्जी मंडी की राजनीति 27 0 Hindi :: हिंदी
शीर्षक : सब्जी मंडी की राजनीति शहर की सब्जी मंडी जहां रोज बहुत हलचल रहता था आज बिल्कूल शांत हैं I सब्जी मंडी का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है I पुलिस का एक दल कुछ मंडी वाले दुकानदार से पूछताछ कर रहा हैं I आज सुबह तड़के किसी ने एक प्याज वाले दुकानदार की हत्या कर दी थी I हत्यारा मुँह पर कपड़ा बांधे था I गोली मारकर वह फ़ाइरिंग करते हुए मुख्य द्वार से भाग निकला I वहाँ तो बहुत लोग थे लेकिन हाथ में पिस्तौल देखकर किसी की हिम्मत उसे पकड़ने की नहीं हुई I शहर में कुछ असामाजिक तत्व के लोग रहते थे I जो शहर के दुकानदार से अवैध बसूली किया करते थे I वहाँ के दूकानदारों के बीच इन्हीं लोगों के हाथ होने सा संदेह था I पूर्व में भी इस तरह की घटना हुई थी लेकिन किसी दुकानदार की हत्या की पहली घटना था I सब दुकानदार सदमे में थे I इससे पहले भी सब्जी मंडी बिक्रेता संघ के अध्यक्ष ने इस संबंध में एक पत्र जिला प्रशासन को लिखा था I लेकिन जिला प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया I असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता गया I जिसका परिणाम यह हत्या के रूप में सामने आया I पुलिस का दल छानबीन करके प्रारम्भिक रिपोर्ट लिखा और वापस चला गया I सब्जी मंडी बिक्रेता संघ ने तत्काल एक बैठक बुलाया I सभी सदस्यों को इस समस्या के समाधान के लिए अपने विचार रखने को कहा I कोई दुकानदार दुकान बंद करने को कह रहा था I तो कोई दुकानदार आंदोलन करने के लिए कह रहा था I तो कोई धरना देने के लिए कह रहा था तो कोई आमरण अनशन की बात कर रहा था तो कोई प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने की बात कह रहा था I अंत में यह निर्णय हुआ की हम सब दुकानदार मंडी के प्रांगण में आमरण अनशन करेगे और जब तक करेगे जब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री यहाँ आकार लिखित रूप से दे कि दोबारा इस तरह की घटना नहीं होगा I उसी दिन से आमरण अनशन की शुरुआत हो गयी I शहर में सब्जी, आलू और प्याज के दाम बढ्ने लगे I दूसरे शहर से आलू, प्याज और सब्जी आना बंद हो गया I एक सप्ताह तक शहरवासियों को कोई दिक्कत नहीं हुई I जैसे ही दूसरा सप्ताह शुरू हुआ पूरे शहर में महंगाई आसमान पर था I इसकी खबर पूरे प्रदेश में मीडिया के द्वारा पहुँच गया I प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इसकी खबर मिला I प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से दूकानदारों को समझा बुझाकर अनशन खत्म कराने को कहा गया I जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी बिक्रेता संघ के अध्यक्ष से बात किया I समस्या का समाधान नहीं निकला I दुकानदार प्रदेश के मुख्यमंत्री को बुलाने पर अड़े थे I शहर में महंगाई हद से ज्यादा हो गयी I जिला के विधायक और संसद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाय I प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना एक विशेष दूत सब्जी मंडी बिक्रेता संघ के अध्यक्ष से बात करने के लिए भेजा I यह वार्ता भी विफल हुई I दुकानदार अपनी मांग पर अड़े रहे I प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत गुस्सा आया I उन्होने जिला प्रशासन को जबर्दस्ती आमरण अनशन खत्म करवाने को कहा I आमरण अनशन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया I दुकानदार इधर उधर भागने लगे I जिला प्रशासन ने एक आदेश सुनाया,” जो दुकानदार कल से दूकान नहीं खोलेगा उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा I अगले दिन से सब्जी मंडी कि दूकान खुल गयी I तीन महीने बाद प्रदेश में चुनाव प्रस्तावित था I चुनाव आयोग ने तारीख कि घोषणा कर दी थी I सभी पार्टी अपने अपने उम्मीदवार खोजने में व्यस्त थे I प्रदेश कि जनता में यह चर्चा हो रही थी कि अगली सरकार किसकी बनेगी I कोई कह रहा था की सरकार अच्छा काम किया है तो कोई कह रहा था कि सरकार बदलना बहुत जरूरी हैं I सभी पार्टी अपना-अपना उम्मीदवार घोषित कर चुके थे I सभी उम्मीदवार अपना-अपना क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लग गए I उधर सब्जी मंडी बिक्रेता संघ ने अपने सदस्यों कि एक बैठक बुलाई I चुनाव में किसे मत देना है सभी से पूछा गया I सभी ने एक मत से कहा,” वर्तमान मुख्यमंत्री के पार्टी को मत नहीं देना है I उन्होने हमारी मांग पूरी नही की है I हम पर लाठीचार्ज कराया गया है I जो पार्टी हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी उसी को हम अपना मत देगे “ हम दूकानदारों का वोट की संख्या लगभग 100 के पास होगी I इससे जीत हार पर उतना प्रभाव नहीं पड़ेगा I यदि हम कुछ दिन के लिए अपना स्टॉक बढ़ा ले I शहर में सब्जी, आलू , प्याज का सप्लाइ बहुत कम कर दे तो शहर में महंगाई तुरंत बढ़ने लगेगी I इसका प्रभाव दूसरे शहरों पर भी होगा I महंगाई तुरंत बढ्ने लगेगी I महंगाई बढ़ने से जनता में असंतोष होगा I महंगाई ही एक ऐसी चीज है जो की समाज के हरेक वर्ग प्रभावित करता है I हमलोग इस बात का ध्यान जरूर रखे कि किसी को पता न चले कि हमलोग जानबूझ कर स्टॉक बढ़ाकर सप्लाइ रोके हुये हैं I सब दुकानदार ने इसमे अपनी सहमति प्रदान किया I बैठक खत्म हो गई I अब शहर में जैसे जैसे मतदान कि तारीख नजदीक आ रहा था वैसे वैसे महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही थी I मतदान के एक दिन पहले प्याज का दाम 100 रुपए किलो से ऊपर जा चुका था I आलू 50 रुपए किलो से ऊपर जा चुका था I इसी तरह हरेक प्रकार के सब्जी के दाम बढ़ते जा रहे थे I प्रदेश के मुख्यमंत्री कि चिंता बढ़ती जा रही थी I प्रदेश मे आचार संहिता लगी हुई थी जिस कारण से प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई सीधा कारवाई नहीं कर सकते थे I वह अपना पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुये थे I प्रदेश कि जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच चुका था I जनता ने तय कर लिया था कि वर्तमान मुख्यमंत्री को हटाना है I तय तारीख को मतदान खत्म हुया I दो दिन बाद मतगणना शुरू हुई I वर्तमान मुख्यमंत्री कि करारी हार हुई I उन्होने तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दिया I उधर सब्जी मंडी बिक्रेता संघ के दूकानदारों में खुशी कि लहर दौड़ गयी I सब्जी मंडी कि राजनीति सफल हुई I दूकानदारों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा,” अब प्रदेश में कोई सब्जी मंडी के दूकानदारों कि मांग को अनदेखी नहीं करेगा I लेखक : नागमणि कुमार सिंह -----------------------------------------------------------------------------------