राकेश 22 May 2023 कहानियाँ अन्य आइसक्रीम वाला , भूखे का पेट भरे, मजबूर भूखे का पेट भरे, 47643 0 Hindi :: हिंदी
गर्मियों में रोज शाम को एक आइसक्रीम वाला एक मोहल्ले के पार्क के पास आइसक्रीम की रेड़ी लगाकर आइसक्रीम बेचता था। बिल्ली और उसका बच्चा आइसक्रीम वाले का आने का रोज इंतजार करते थे। उस आइसक्रीम वाले को देख कर मोहल्ले के पार्क में खेलते हुए बच्चे और मोहल्ले के बाकी बच्चे भी आइसक्रीम वाले से आइसक्रीम खरीदने उसके पास आ जाते थे। उस आइसक्रीम वाले को देख कर एक काले रंग की बिल्ली भी अपने बच्चे के साथ वहां आकर उस आइसक्रीम वाले को दूर से छुप कर देखती रहती थी। और जब बच्चे उस आइसक्रीम वाले से दूध की आइसक्रीम खरीद कर खाते थे, तो बिल्ली और उसके बच्चे का भी दूध की आइसक्रीम खाने के लिए मन ललचा ने लगता था। और जब बच्चे दूध की आइसक्रीम खा कर आइसक्रीम का कागज या डिब्बा वहां फेंक देते थे, तो बच्चों के वहां से जाने के बाद बिल्ली और उसका बच्चा उस आइसक्रीम के कागज और खाली डिब्बे को चाट कर अपना मुंह मीठा कर लेते थे। आइसक्रीम का खाली डिब्बा या कागज चाटने के बाद बिल्ली का बच्चा मासूम और भोली भाली सूरत से आइसक्रीम वाले की तरफ ऐसे देखता था कि शायद यह मुझ पर तरस खाकर मुझे आइसक्रीम दे देगा। और जब आइसक्रीम वाला बिल्ली और उसके बच्चे की तरफ डंडा दिखाता था, तो बिल्ली अपने बच्चे को वहां से लेकर मोहल्ले की तरफ भाग जाती थी। बिल्ली और उसका बच्चा बाकी बच्चों की तरह रोज आइसक्रीम वाले का आने का बेताबी से इंतजार करते थे। और रोज आइसक्रीम वाले को बच्चों से छुपकर दूर से देखते रहते थे। लेकिन एक दिन बिल्ली का बच्चा अपनी मां बिल्ली के सामने दूध की आइसक्रीम खाने की ज़िद पर अड़ जाता है। बिल्ली अपने बच्चे को प्यार से बहुत समझाने की कोशिश करती है, लेकिन उसका बच्चा जमीन पर लेट लेट कर आंसुओं से रोता रहता है। बिल्ली उसके बार-बार आंसू पहुंचकर उसे रोने से रोकने के बहुत कोशिश करती है, लेकिन वह चुप नहीं होता है। उसी समय वहां एक सफेद रंग का हट्टा कट्टा कुत्ता अपने मालिक के साथ पार्क घूमने आता है। और बिल्ली के बच्चे की रोने की आवाज सुनकर वह सफेद रंग का कुत्ता वहीं रुक जाता है। वह सफेद रंग का कुत्ता बिल्ली के बच्चे की आइसक्रीम खाने की बात बहुत ध्यान से सुनता है। और बिल्ली के बच्चे की आइसक्रीम खाने की बात सुनकर अपने मालिक के साथ पार्क में खेलने चला जाता है। दूसरे दिन जब वही सफेद रंग का कुत्ता अपने मालिक के साथ पार्क में घूमने आता है, तो आइसक्रीम की रेडी के पास खड़ा होकर अपनी पूंछ हिला हिला कर अपने मालिक से आइसक्रीम खाने के लिए मांगता है। मालिक अपने पालतू कुत्ते का इशारा समझ जाता है कि वह आज आइसक्रीम खाना चाहता है, इसलिए उस सफेद कुत्ते का मालिक आइसक्रीम वाले से आठ दस आइसक्रीम के डिब्बे लेकर अपने कुत्ते के सामने खाने के लिए रख कर पार्क में घूमने चला जाता है। बिल्ली और उसका बच्चा सफेद रंग के कुत्ते को छुप कर देख रहे थे। उस सफेद रंग के कुत्ते की भी नजर बिल्ली और उसके बच्चे पर थी। इसलिए वह आइसक्रीम के एक एक डिब्बे को अपने मुंह से पकड़ कर उनके पास जाकर रख देता है। सफेद रंग के कुत्ते को अपने पास आता देख बिल्ली का बच्चा भी डर से कांपते हुए अपनी मां के साथ पेड़ पर चढ़ जाता है। लेकिन वह सफेद रंग का कुत्ता प्यार भरी नजरों से बिल्ली के बच्चे की तरफ देख कर पार्क में अपने मालिक के पास चला जाता है। कहानी की शिक्षा-अगर किसी को भी खाने-पीने की दुकान के पास कोई सच में भूखा पशु पक्षी या मनुष्य दिखे तो उसका पेट भरना सबसे बड़ा पुण्य है।