Manisha Singh 30 Mar 2023 कहानियाँ समाजिक Shayri, Whatsapp, Status, Latest, news, upload, update, google, first, twitter 101210 0 Hindi :: हिंदी
मेरी उम्र कुछ 6-7 साल की रही होगी मेरे बचपन का एक वाक्य आज भी मुझे याद हैं कुछ ख़ास तो नहीं था हाँ बस अपने मुहल्ले में एक बूढा था और एक कुछ बीस बाईस साल की लड़की मैं अक्सर वहीं खेला करती थी लड़की रोती थी और वो बूढा हर बार उसे चुप कराता उस लड़की का कोई और दोस्त था नहीं इसलिये जब भी उसका मन उदास होता वो उस बूढ़े के पास आ बैठती वो उसे दुलारते और वो मुझे खिलाने लगती मेरा होम वर्क कर देती दिन कब बीत जाता पता ही नहीं लगता था। आस पास मुहल्ले में बात फ़ैली बड़ा बवाल हुआ पर मैं तब बच्ची थी मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था पंचायत चली, बूढ़ा व्यक्ति एक शब्द नहीं बोला बोलता भी तो क्या ......? लड़की तो घर से भी बाहर ना आयी। वो लड़की मुझे फिर कभी नहीं दिखी , एक दिन ठीक उसी जग़ह मैने उस व्यक्ति को देखा हुक्का हाथ में लिये वही बैठे अकेला बूढा बैठा रहा कुछ देर फिर चला गया फिर कभी वो दोनों मुझे नज़र नहीं आये पता नहीं क्यों ? आज मैं ख़ुद इस उम्र पर हूँ जहाँ मुझे आसानी से इस प्रश्न का उत्तर मिल गया हैं शायद इस समाज ने उनके रिश्ते पर भी बेतुके इलज़ाम लगाये होंगे, रिश्तो का टैग तो यहाँ मानो सबसे जरूरी हैं।
Hello! everyone I am a blogger, Hindi content writer you can visit to my blog which is "My precious ...