Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हर्जाना

नागमणि कुमार सिंह 25 Aug 2026 कहानियाँ समाजिक हर्जाना 2880 0 Hindi :: हिंदी

शीर्षक- हर्जाना 

	रीता अपने पति के साथ एक गाँव में रहती हैं I उसका एक बेटा रंजन सरकारी सेवा में हैं I वह पटना में रहता हैं I उसकी बेटी की शादी हो चुकी हैं I वह अपने पति के साथ शहर में रहती हैं I रीता घर में गैस चूल्हा पर खाना बनाती हैं I कभी-कभी वह उपला पर भी खाना बनाती हैं I उपला गाँव के ही एक परिवार से खरीदती हैं I

	एक दिन वह उपला लेने उस परिवार के पास पहुँचती हैं I उस घर में सास-पतोहू का झगड़ा चल रही थी I रीता वही पर बैठ जाती हैं I जब झगड़ा खत्म होता है तो रीता उपला देने की बात सास से कहती हैं I सास रीता को बैठने कहती हैं I उपला गिनने लगती हैं Iसास अपने पतोहू की शिकायत रीता से करने लगती हैं I रीता हाँ में हाँ मिलती हैं I उसकी पतोहू दरवाजे  के पीछे से अपनी शिकायत सुन रही हैं I सास का नाम बनिता और पतोहू का नाम लीला हैं I लीला अपनी शिकायत सुनकर बहुत गुस्सा होती हैं I मन ही मर रीता को सबक सिखाने की सोचती हैं I रीता बनिता से उपला लेकर वापस आ जाती हैं I 

	उसी रात लीला और उसका पति हीरा रीता के घर में पहुँचती हैं I और धमकी देते हुए कहती है कि तुम डायन हो I  तुम सुरेश महतो की पत्नी को मुझे मारने के लिए भेजी थी I तुम अपने साथ भूत लेकर घूमती हो I हाल ही में सुरेश महतो की पत्नी की किसी बीमारी के कारण देहांत हुई थी Iजो कि रीता की गोतनी  और पड़ोसी थी I

	रीता आरोप सुनकर वहीं पर गिर जाती है उसे समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब क्या हो रहा हैं I वह मन ही मन सोचने लगती है  कि वह तो किसी से कभी झगड़ा नही करती हैं Iकिसी का बुरा नहीं सोचती हैं I सब की भलाई और सहायता करती है I कहीं बाहर पूजा भी करने नहीं जाती है Iमैं हमेशा अपना पति की सेवा ही करती हूँ I सोचते-सोचते वह फूट-फूट कर रोने लगी I 

	यह बात गाँव में आग की तरह फैली I लीला का एक वीडियो बनाया गया था जिसमे लीला पर भूत आया हुआ था और वह अपना सिर ज़ोर ज़ोर से हिला रही थी I लीला बोल रही थी कि मैं सुरेश महतो की पत्नी हूँ I रीता ने हमे भेजा हैं I वह तुम्हें मारने के लिया कहा हैं I यह वीडियो गाँव में वायरल हो गया  I सभी गाँव निवासी इस वीडियो को देख रहे हैं I गाँव में इसको लेकर चर्चाओ  का बाज़ार गरम है कोई कहता है कि रीता एक अच्छी औरत है, कोई कहता कि वह निर्दोष है, इसमे इसको फंसाया गया हैं I कोई कहता कि हो न हो बात सही हो I कोई कुछ दिन पहले घटित किसी घटना को इससे जोड़कर देख रहा हैं I जितनी मुँह  उतनी बातें I 

	रीता घर में बंद हैं I किसी से नहीं मिलना चाहती हैं I वह घर में हमेशा रोती रहती हैं I किसी ने उसके बेटे को इस घटना कि जानकारी दे दी I रंजन ने तुरंत अपना घर पहुंचा और माँ को हिम्मत दिया कि वह सब ठीक कर देगा I उसने लीला के घर गया और उसके पति को समझाने लगा- देखिए  जो आरोप आप मेरी माँ पर लगाए है वह सही है या गलत मुझे पता नही  लेकिन यदि मैं अभी पुलिस को रिपोर्ट लिखा दूँ तो आप दोनों गिरफ्तार होगें I मामला कोर्ट मे जाएगा I कोर्ट भूत-प्रेत , डायन को नहीं मानता है I वह साइन्स पर भरोसा करता है I साइन्स भूत-प्रेत, डायन को नहीं मानता हैं I जहां तक हमारी जानकारी हैं I 

	अब आपके हाथ में है मामला खत्म कर मेरी माँ से गाँव वालों के सामने मांफी मांगिए या मामला कोर्ट-कचहरी  में लेकर चलिये I लीला के पति ने साफ-साफ कह दिया कि  मैं मांफी नहीं बोलूगा I तुमको जो करना है करो I 

	रंजन समझ चुका था कि लीला और उसका पति नहीं मानेगाI उसने तुरंत अपने घर आया और पुलिस स्टेशन कि ओर चल दियाI पुलिस स्टेशन में सारे रिपोर्ट लिखकर तुरंत कारवाई करने का आग्रह किया I 

	पुलिस गाँव आकर लीला और उसके पति को गिरफ्तार करके ले गई I मामला कोर्ट मे गयाI गवाह के लिए कोई उपस्थित नही हुआ I कोर्ट ने भूत-प्रेत , डायन  को मानने से इंकार कर दिया और लीला और उसके पति को दो साल कि सजा और दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया I
 
	रंजन ने उसी समय अपनी माँ कि हुई बदनामी के लिए एक मानहानि का मुकदमा अलग से दायर किया I मानहानि को सही मानते हुये कोर्ट ने लीला और उसके पति पर दो लाख रुपए कि हर्जाना कि राशि तय किया I 

	दो लाख रुपए कि राशि लीला और उसके पति देने में असमर्थ थे I लीला को अपनी गलती का अहसास हो चुका थाI उसने कोर्ट में ही रंजन कि माँ रीता का पैर पकड़ लिया I लीला ने कहा कि वह जानबूझ  कर यह सब तमाशा किया था I हम गाँव वासियों के सामने माफी मांगने के लिए तैयार हैंI सब लोग शाम में गाँव के एक चबूतरे पर जमा हुये I लीला और उसका पति गाँव वालों के सामने माफी मांगी और अपना चेहरा छिपाये वापस अपने घर कि ओर चल दी I 
					---------------------------------------------

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: