Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सड़क पर घूमो

नागमणि कुमार सिंह 27 Aug 2026 कहानियाँ समाजिक सड़क पर घूमो 1325 0 Hindi :: हिंदी

शीर्षक : सड़क पर घूमो 

		राम एक किसान परिवार का बेटा है I वह बच्चे से ही पढ़ाई में तेज़ था I पैसों के अभाव के बीच उसने शहर में रहकर पढ़ाई किया I बहुत प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद उसका चयन वित्त मंत्रालय में क्लर्क पद पर हुआ I उसके घर में यह पहली सरकारी नौकरी लगा था I सारा परिवार खुश था I सब लोग तैनाती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे I अभी पुलिस जांच रिपोर्ट बाकी था I राम बार-बार जिला ऑफिस का चक्कर लगा रहा थे कि कब पुलिस जांच के लिए पत्र आता हैं I 

		एक दिन राम को  बताया गया कि तीन लोगों  का वित्त मंत्रालय से पुलिस जांच रिपोर्ट के लिए पत्र आया हैं I राम  बहुत खुश हुआ I राम को बताया गया कि दो दिन के बाद पत्र को पुलिस जिला मुख्यालय भेज दिया जाएगा I दो दिन के बाद राम पुलिस जिला मुख्यालय गया और अपने पुलिस जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल किया I उसे कहा गया कि कुछ दिन के बाद पुलिस जांच रिपोर्ट को पुलिस स्टेशन भेज दिया जाएगा I राम ने कुछ दिन इंतेजार किया और फिर अपने पुलिस स्टेशन कि ओर चल दिया I पुलिस स्टेशन जाकर उसने अपने पुलिस जांच रिपोर्ट के बारे में बात किया I पुलिस स्टेशन के क्लर्क ने उससे कहा कि यदि तुम एक हज़ार रुपया देते हो तो तुम्हारा पुलिस जांच रिपोर्ट अभी पुलिस जिला मुख्यालय भेज देते है I राम के पास देने के लिए कुछ नहीं था I उसने फिर से आग्रह किया की वह एक सधारण किसान का बेटा है और अभी मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं है I क्लर्क ने जबाब दिया की यदि देने के लिए तुम्हारे पास कुछ नहीं है तो अभी सड़क पर घूमो I राम निराश होकर वापस अपने घर आ गया I 

		राम को कही  जान-पहचान भी नहीं था I उसने सोचने लगा की इस समस्या का समाधान कैसे निकाले I अचानक उसके दिमाग में एक बात याद आ गया I जब वह पढ़ाई कर रहा था तब वह एक कम्प्युटर क्लास जाता था I क्लास में राम के साथ पुलिस जिला मुख्यालय के एक क्लर्क भी पढ़ते थे I दोनों में बहुत दोस्ती हो गयी थी क्योकि दोनों एक ही बैच में पढ़ते थे I राम उसे भैया कहकर पुकारते थे I एक बार भैया ने राम से कहा था कि यदि कोई भी काम कि जरूरत पड़े तो बिना हिचक के तुम हमसे मिल सकते हो I 

		अगले दिन राम पुलिस जिला मुख्यालय के लिए चल दिया I पुलिस जिला मुख्यालय में उसने भैया से मुलाक़ात किया और अपनी समस्या बताया I भैया ने उसी समय पुलिस स्टेशन को फोन लगा दिया और कहा कि यह मेरा भाई है और इसका काम जल्द से जल्द पूरा हो जाना चाहिए I राम ने भैया को धन्यवाद कहा और पुलिस स्टेशन कि ओर चल दिया I

		पुलिस स्टेशन पहुँचकर राम ने उसी क्लर्क से मिला जिसने उसे सड़क पर घूमने की बात कही थी I क्लर्क ने राम से कहा की तुम्हें पहले ही भैया के बारे में बताना चाहिए था तो तुम्हें इतना परेशान नहीं करते I क्लर्क ने राम से कहा की तुम अब घर जाओ तुम्हारा काम बहुत जल्द हो जाएगा I

		राम खुशी-खुशी घर वापस आ गया I कुछ दिन के बाद उसका नियुक्ति पत्र आ गया I राम नौकरी करने अपने घर से शहर की ओर चल दिया I 

लेखक : नागमणि कुमार सिंह 

	----------------------------------------------------------------------------------------------------------

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: