Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य 76353 0 Hindi :: हिंदी
# बारिश का मौसम ...
बारिश का मौसम ,
बदरा बरसे झमाझम ...!!
नील गगन में खो गए ,
सूरज चांद सितारे
दुर्लभ हो गए इनके दर्शन,
बारिश में घुल गए सारे ...!
काले-काले बादलों का ,
निर्मल जल बन जाना
प्रकृति के अद्भुत नजारे ,
देखने इस मौसम आना ...!
बादल गरजे,बिजली चमके,
मन में डर समाए
कहीं घर से बाहर निकलूं ,
मुझ पर ना गिर जाए ...!
पेड़-पौधें,जीव- जंतु ,
प्यासा-प्यासा मानव तन
बदरा बरसे प्यास बुझाए ,
भर दे आकाश का सूनापन ...!
आग लगे बारिश में ,
जले तन और बदन
भीग-भीग जाए यादों में ,
तन्हा - तन्हा ये मन ...!
बारिश का मौसम ,
बदरा बरसे झमाझम ...!!
चिन्ता नेताम " मन "
नगर पंचायत डोंगरगांव
(छत्तीसगढ़)