Ajay kumar suraj 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #कवितायें #कहानियाँ #गजल #गीत #शायरी #मै-धन-धान्य-से-पूर्ण-हुआ। #धार्मिक #राजनीतिक #बाल-साहित्य #प्यार-मोहब्बत #सामाजिक #देश-प्रेम 92577 0 Hindi :: हिंदी
जीवन मे मिले हो तुम मेरे, मै धन धान्य से पूर्ण हुआ।
जीवन मे मिले हो तुम मेरे, मै धन धान्य से पूर्ण हुआ।
पथ मे मेरे अब आलोकित राह का फिर आगाज हुआ॥
वर्षो से तपती धरती पर तेरे प्यार कि जब फुहार पड़ी|
ऊसर बंजर धरती पर तब सृजनता कि बीज पड़ी ॥
वीरान दिलो मे फैली खुशिया परिपूर्णता का अभास हुआ,
जीवन मे मिलो हो तुम मेरे मै धन धान्य से पूर्ण हुआ।।
कही पे दिन गुजरा तो कही पे रात गुजरती थी |
क्यो आया हूँ इस जहाँ मे यह बात अख्ररती थी||
रब के वजूद का जब दिलबर में दीदार हुआ।
सागर मे मिली गंगा, गंगासागर का मिलान हुआ ।
पाकर अस्तित्व तुझमे अपना समर्पण सा एहसास हुआ ||
जीवन मे मिलो हो तुम मेरे मै धन धान्य से पूर्ण हुआ।।
दारुण, छोभ, नफरत, बैर सबका अंतिम संस्कार हुआ।
करुणा ममता दया प्रेम प्रस्फुटित बीज का प्रसार हुआ||
प्यार कि खिलती कलिया निर्ममता का ह्रास हुआ ॥
अमर प्रेम प्रियतम को पाकर आत्मा का विस्तार हुआ |
तपिस मिटी सूरज की नई सुबह की लाली संग फिर आगाज हुआ |
जीवन मे मिलो हो तुम मेरे मै धन धान्य से पूर्ण हुआ।।
अजय कुमार सूरज