संदीप कुमार सिंह 14 Sep 2026 कविताएँ देश-प्रेम #Hindi #Hindustan #Kavita #Kavi #Kaviyatri #Sahity 2425 0 Hindi :: हिंदी
#विधा_दोहा_छन्द भारतीय हो तो करो ,हिन्दी का सम्मान l भारत की तो जान है, दुनिया कहे महान ll संस्कृत की बेटी लगे, हिन्दी सबको खास l दिया विश्व को खोज कर, भव्य शून्य से आस ll आदिकाल से ही चले ,जीवन की हर धार l अब तो पहुँचे चाँद पर,हिन्दी से अधिकार ll हिन्दी का सम्मान कर , करो नहीं संकोच l देगी तुझको हर खुशी,रहे सदा सह लोच ll हिन्दी सुन्दर विश्व में, हिन्दी से है शांति l नित्य प्रगति देती हमें ,दूर करे हर भ्रांति ll (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह*Author*
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....