रोhit Singh 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम #harGhartiranga #azadi #Amritmahotsav #poetry #shayari #thought #रोhit Singh 114364 0 Hindi :: हिंदी
देखेगा इस बार यह जग सारा कुछ ऐसा क्षण हो जाएगा तीन रंगों का यह ध्वज हमारा जब हर छत घर घर लहराएगा ऊंची शान जिसकी ये तिरंगा हमारा इस बार और ऊंचा हो जाएगा गली मोहल्ले या चौक चौराहा हर जगह झंडा फहराएगा तीन रंगों का यह ध्वज हमारा जब हर छत घर घर लहराएगा उमंग उठेगा ये हिंदुस्तान हमारा हर भारतवासी कर्तव्य निभाएगा अमृत महोत्सव इस आज़ादी का जब हर जगह तिरंगा सजाएगा तीन रंगों का यह ध्वज हमारा जब हर छत घर घर लहराएगा देश प्रेम का भाव सबके तन मैन में जब जैन गण मैन गुनगुन आएगा खुशियों की मुस्कान सजेगी यह परचम जब लहराएगा तीन रंगों का यह ध्वज हमारा जब हर छत घर घर लहराएगा -रोhit Singh....✍️