महेश्वर उनियाल उत्तराखंडी 19 Jun 2026 कविताएँ धार्मिक #जय बाबा केदार नाथ #पालनहार #महेश्वरउनियाल 251 0 Hindi :: हिंदी
‘‘जय बाबा केदार नाथ’’ बाबा सुनलो मेरी पुकार तुम हो नाथों के नाथ, सदा रहे भक्तों के साथ जय बाबा केदार नाथ। जिस पर धरे तुम्हारा हाथ उसकी बने हर बिगड़ी बात, खुशहाल रहे वो दिन और रात जय बाबा केदार नाथ। तेरी नहीं कोई जात-पात तू रखे सबको ही साथ, कर दे तू खुशियों की बरसात जय बाबा केदार नाथ। हिमालय में कर दे तू हिमपात सांझ को कर दे तू प्रभात, चमत्कार का तू है नाम जय बाबा केदार नाथ। तू जाने सबके जज्बात दीन दुखियों की सुने पुकार, निवारे कष्ट उनके हर बार जय बाबा केदार नाथ। जो भी तेरे द्वारे आये महिमा तेरी जी भर गाये, सुने तू उनकी हर फरियाद जय बाबा केदारनाथ। जटा से गंगा का उद्गार बनती अमृत की जलधार, ओम का सदा रहे इसमें उन्माद जय बाबा केदारनाथ। भूतों के तुम भूत नाथ पार्वती के स्वामी नाथ, असुरों के तुम काल नाथ जय बाबा केदारनाथ। सृष्टि के तुम पालनहार टिका है तुम पर यह संसार हमे दो कृपा की सौगात जय बाबा केदारनाथ। रचनाकार - महेश्वर उनियाल 7579155644