Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मुक्तक-दूरी की ही बात अगर है दूर आज उल्लास बहुत है

Sudha Chaudhary 10 Jul 2023 कविताएँ अन्य 38750 0 Hindi :: हिंदी

दूरी की ही बात अगर है
दूर आज उल्लास बहुत है
क्षण क्षण में यह विपदा आई
मानो कही सिन्धु बह आई ।

तुम्हें देखने से पहले
मस्तक पर कुछ छप जाता है
बहुत दिनों पहले जो तुमने
ली थी पहली अंगड़ाई।

मेरे अंत का भार
बहुत विचलित कर देता है
किस क्षण यह मुस्काए
बस कौतूहल होता है।

तुममें मुझ में ,मुझ में तुममें
अब अंतर स्पष्ट हुआ
भेद पुराना ही था
बाहर अब प्रदीप्त हुआ।

कहां तुम्हारी चाहत में
दिन, रैन दिखाई पड़ते थे
करुण पुंज गंभीर बने
लहरों में दिखाई पड़ते थे
आज बिम्ब है ऐसा
जैसे जीवन सोता रहता।

सुधा चौधरी 
बस्ती

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: