Manasvi sadarangani 30 Mar 2023 कविताएँ धार्मिक Navratri 67359 0 Hindi :: हिंदी
अर्पण कर दे, जिस पर सब कुछ,
ऐसी वो शक्ति है, देने वाली तू ही दातार,
देती तू भक्ति है,
कृपा तेरी जिस पर हो मैया,
मोक्ष उसे मिल जाता है,
करुणा तेरी जिसको मिलती,
वो इस जीवन से तर जाता,
कलयुग उस पर आए ना मैया
जो तेरी शरण मैं आ जाता,
रह जाता डर भी पीछे है,
जो तेरा सिमरन करता जाता है,
अटूट आस्था और विश्वास
अपने अंदर रखना भक्तो,
इस नवरात्रि दर्शन देने आ रही है
मा सबको।
मनस्वी सदारंगानी