Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

पापा आप स्मार्ट हो गये हो

akhilesh Shrivastava 25 Jun 2026 कविताएँ समाजिक पुरानी पीढ़ी के पिता भी अब बच्चों के लिए आधुनिक वातावरण में ढल गये हैं 901 0 Hindi :: हिंदी

आधुनिक जीवन शैली में
पापा आप भी ढ़ल गये हो
पापा आप चेंज हो गये हो
पापा आप स्मार्ट हो गये हो ।।

आप साईकिल में चलते थे
फोर व्हीलर अब चला रहे हो
स्लेट पट्टी पर लिखने वाले
अब कम्प्यूटर चला रहे हो ।।

शर्ट और पेंट पहनने वाले
टी शर्ट जीन्स पहन रहे हो
बाटा करोना के शूज़ छूट गये
स्केचर्स प्यूमा पहन रहे हो।

लेंडलाईन फोन लगाने वाले
अब मोबाइल चला रहे हो
वाट्स एप पर मैसेज और
वीडियो काल भी लगा रहे हो

पैसेंजर टे्न में चलने वाले
वंदे भारत में घूम रहे हो 
पोहा जलेबी खाने वाले
फास्ट फूड भी चख लेते हो।।

पापा आप स्मार्ट हो गये हो
नयी पीढ़ी की खुशी के लिए
आप स्वयं चेंज हो गये हो
पापा आप स्मार्ट हो गये हो ।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: