Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्यार एक अधूरा सा

Nisha Kumari 29 Sep 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत आखिरी जज़्बात, अधूरा प्यार 1103 0 Hindi :: हिंदी

न हुआ पूरा, है कुछ अधूरा 
प्यार भी लगता है बस अधूरा
चाहतें होती है बहुत खास 
है एक अनकहा एहसास।।

वक्त जब था इसे न समझ पाए
जिसे चाहकर भी भुला न पाए
जो समझ जाते पहले ये जज़्बात
होती अपनी भी अलग बात।।

साथ थोड़े सपने सजा लेते
मिलकर थोड़ा प्यार जता लेते
इतने में क्या ही बिगड़ जाता
कुछ वक्त तो साथ बिता लेते।।

प्यार था कभी यह भी बता देते
अंत न सही कुछ दूर तक ही 
कुछ कदम तो साथ बढ़ा लेते
पूरा न सही अधूरा ही प्यार जता लेते।।

कर लेते हम भी थोड़ी नादानियां 
कुछ प्यारी कुछ अनकही मनमानियां 
प्यार को थोड़ा और समझ पाते
हम भी थोड़ा प्यार निभा लेते।।

भूलना होता है बहुत मुश्किल 
बार बार जब तड़पता है ये दिल
संभलना होता है फिर मुश्किल
यादें रह जाती है बस थामे हर पल।।

अधूरा होना भी होता है कठिन 
याद करो तो दुभर होता है रात दिन 
जीवन की कशमकश में खो जाते है रास्ते
बढ़ जाते है कदम अपनो के वास्ते।।

भीड़ में हम भी खो ही गये
रास्ते साथ तो नहीं थे अलग हो ही गये
फिर भी कभी याद जो आये
कर लेना याद हमे भी थोड़ा।।

खैरियत भी मालूम कर लेना
गुजरा वक्त कभी फिर नहीं आएगा
वक्त के साथ यह भी खत्म हो जाएगा
भुला नहीं देना ये अधूरे जज़्बात ।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: