Nisha Kumari 07 Aug 2026 कविताएँ समाजिक राखी भाई बहनों का प्यार 1286 0 Hindi :: हिंदी
राखी एक प्यारा सा त्यौहार भाई बहनों का प्यार आपार साथ रहकर खूब हंसते गाते एक दूसरे पर जान लुटाते।। बचपन की कहानी है निराली साथ में खेलते आँख मिचौली झगड़ा भी हम खूब लगाते डांट भी फिर साथ में सुनते।। अपनी मस्ती का है अलग अंदाज रह नहीं सकते एकदूसरे से नाराज अपना यह प्यार कभी कम न करना मिल जुलकर साथ में रहना।। होना नहीं कभी अपनो से दूर राखी के बंधन को भी निभाना भाई बहनों का प्यार आपार राखी एक प्यारा सा त्यौहार।।