Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

संघर्ष कर, खुद से निखर

Bhagyashree Singh 17 Aug 2026 कविताएँ अन्य #motivational#lifechanging#lifegoal#motivate#kavyarachna#poetry slam#dilkejazbaat#kavyahizindagihai#mann ke bhaav✍️✍️✍️✍️ 720 0 Hindi :: हिंदी

अंधेरो का कर सामना, 
तू रोशनी बन कर निकल, 
ख्वाबों को अपने बना सफर, 
तू मंज़िलों की राह चल  । 

कर हौसले अपने बुलंद, 
खुद पे यकीं तू आज कर, 
फलक जमीं पर आ झुके, 
तू इतनी ऊँची उड़ान भर  । 

वीरान हो राहें भले, 
बन रोशनी तू जगमगा, 
चट्टान सा मजबूत बन, 
तू राह चल न डगमगा  । 

इरादों में हो फौलाद गर, 
मुकाम हर छू ले नज़र, 
काफ़िले खुद-ब-खुद बने, 
हो तय तेरा कुछ यूँ सफर  ।

कल क्या हुआ ये भूलकर, 
कर आज में अपना बसर,
तय कर जिंदगी का हर सफर, 
संघर्ष कर, खुद से निखर, 
संघर्ष कर, खुद से निखर ।


                                                                       -काव्य नंदिनी
                                                                        भाग्यश्री ✍️🌻

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: