संदीप कुमार सिंह 25 Nov 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है।जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभांवित होंगें। 9536 0 Hindi :: हिंदी
सफलता पाने के लिए एक, सुदृढ़ योजना बनाना चाहिए। मेहनत पूरे मन से लगन से, नित ही करते रहना चाहिए। जीवन जीने का तरीका विशेष, अपनाना चाहिए गर कुछ पाना है। समय का सदोपयोग करना चाहिए, लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। परिवेश के हिसाब से रहना सीखें, लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करें। मृदु भाषी होना जरुरी है मधुर शब्द, से अपनी बात को ही रखना चाहिए। बेवजह उलझन न पैदा करें, तैयारी पूर्ण रुप से करें तो सही। खुद का खुद से ख्याल रखें, शरीर चुस्त_दुरुस्त करके रखें। निरन्तर प्रयास दर प्रयास जारी रहे, चाहत अवश्य ही रंग लाएगा। शक्ति और ऊर्जा बनाए रखें, सफल किरदार निभाते चलें। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....