Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सोंचो

Rambriksh Bahadurpuri 31 Jul 2024 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri kavi#Ambedkar Nagar poetry,#Sonch per kavita 28947 0 Hindi :: हिंदी

सोंचो!

जो मर कर यहां से जाता है 
है कौन लौट जो आता है? 
स्वर्ग नर्क की सब बातें 
फिर कैसे कौन बताता है?
अच्छे कर्मों का फल मीठा 
फल बुरे कर्म का तीखा है 
जो किया है जैसा कर्म यहां 
फल वैसा ही वह देखा है 
है स्वर्ग यहीं है नर्क यहीं 
परिणाम यहीं मिल जाता है। 
करनी भरनी का खेल वहां 
फिर कैसे खेला जाता है?  

सब दान दक्षिणा धन दौलत
कैसे ऊपर तक जाता है 
या स्वर्ग नर्क के चक्रव्यूह से 
हम सबको लूटा जाता है?
ऊपर मर कर जो चले गये
क्या वे भूखे प्यासे होंगे?
तन छोड़ यहां यदि गये वहां 
फिर कैसे वे खाते होंगे?
क्या देने से सब मिला उन्हें 
या लिया कोई है और यहां 
दिख रहा यहां तो सब कुछ है 
ले जाता है सब कौन कहां?

गुन लो धुन लो यह बातें सब
चिंतन से ही दिख जाता है  
तर्क बुद्धि बल ज्ञान मनोबल 
नासमझी में खो जाता है। 

      रचनाकार 
  रामबृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: