रोhit Singh 07 Dec 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत #रोhitsingh #poem #love 17636 0 Hindi :: हिंदी
वैसे तो मलाल नहीं करता पर मलाल कर लूं क्या तुम मेरे हो जाओ ख़ुदा से ये सवाल कर लो क्या रात आंखों में ठहर के जागता हैं मेरे हर रोज तू कहे तो तुझ को अपना ख़्याल कर लूं क्या मैं ने तमाम देखे हैं मोहब्बत की तलाश में लोग मैं बन जाऊं रूह तुझको इश्क़ का लिबास कर लूं क्या सबके पास होगी शोहरत भले जहां भर की मैं तुझ को खुशियों का ज़मीन जायदाद कर लो क्या लोग जीते हैं लम्हे, दिन, महीने, साल और अरसा तू कहे तो तुझ को सातों जन्म मैं साथ कर लूं क्या वैसे तो मलाल नहीं करता पर मलाल कर लूं क्या