Mithun anuragi 30 Mar 2023 कहानियाँ प्यार-महोब्बत 29231 0 Hindi :: हिंदी
साल के कुछ महीने बीत चुके थे |गर्मियों की छुट्टियों के बाद पुन: कॉलेज,स्कूल खुल रहे थे |रितिक बारहवी का छात्र है | सबसे सरल स्वभाव है किसी से अधिक मेल जोल नहीं बस अपने काम में मस्त रहता है | उसके सभी साथी गाँव से शहर पढने आते हैं | रितिक अपने सभी साथियों को बहुत प्रिय है| वह भी अपने दोस्तों को अत्यंत प्रेम करता है| कॉलेज का पहला महीना है सभी लड़के रितिक के साथ खड़े थे | मध्यांतर का समय था |रितिक का दोस्त गगन रितिक के पास आता है और बोलता है यार रितिक तेरा और शालिनी का कोई चक्कर है क्या ? बो हमेशा तेरी ही तरफ ही देखती है | लगता है तुझे पसंद करती है | नहीं गगन एसा कुछ नहीं है ,बो घर के पास रहती है शायद इसलिए देखती है ,फिर पता नहीं " रितिक शर्माते हुए बोला " समय तेजी से आगे बढ़ता गया कॉलेज ख़त्म होने बाले थे ,एग्जाम नजदीक थे , रितिक गगन के पास आता है और बोलता है - यार तू सही बोल रहा था शालिनी शायद मुझे पसंद करती है | अगर तू कहे तो मैं उसे प्रपोज करके देख लूं | गगन - हाँ रितिक तू उसे प्रपोज करके देख ले अगर पसंद करती होगी तो हाँ कर देगी और नहीं करती होगी तो मन कर देगी | रितिक- हाँ यार यही ठीक है | मैं एसा करके देखता हूँ | एक दिन रितिक शालिनी के पास गया और कुछ कहना चाहता था ,परन्तु डर और शर्म की वजह से कुछ कह न सका | अचानक शालिनी रितिक से बोलती है | शालिनी - हाय रितिक केसे हो ? कोई काम था क्या ? रितिक - हाय शालिनी ! मैं ठीक हूँ , आप मुझे हिंदी की नोटबुक दे दीजिये | शालिनी एक बात कहूं आप नाराज तो नहीं हो जाओगी | शालिनी - नहीं रितिक ! आप वेझिझिक बोलिए क्या बोलना चाहते हो ? रितिक - मैं आपको ....... शालिनी - रितिक आगे बोलो "मैं आपको " आगे बोलो प्लीज रितिक - मैं आपको पसंद करता हूँ | क्या आप मेरी दोस्त बनना चाहोगी ? शालिनी - नहीं रितिक एसा नहीं हो सकता | हम लोग वचपन से साथ हैं अगर किसी को मालूम पड़ गया तो कोई क्या कहेगा अपने बारे में | आप किसी और से फ्रेंडशिप कर लो और मैं आपकी मदद कर दूंगी | रितिक - ठीक है तो आप मेरी फ्रेंडशिप अपनी सहेली से करा दीजिये शालिनी - हाँ रितिक पक्का करा दूंगी बोलो क्या नाम है उस लड़की का | रितिक - उसका नाम स से शुरू होता है और न पर ख़त्म होता है | शालिनी - रितिक पूरा नाम बोलो ना उसका पूरा नाम क्या है ? रितिक - उसका पूरा नाम शालिनी है | बोलो करा सकती हो अगर शालिनी से मेरी फ्रेंडशिप करा सको तो करा दीजिए अगर ना करा सको तो रहने दीजिए | शालिनी - रितिक तुम भी ना कितनी प्यारी बातें करते हो | देखो अभी मैं कुछ नहीं कह सकती थोडा टाइम दो सोचकर बता दूंगी | कुछ दिनों बाद एग्जाम का दिन था रितिक मंदिर से लौटकर आ रहा था | रास्ते में शालिनी और उसकी सहेली थी |रितिक को देखकर शालिनी ने हल्की सी स्माइल दी और बोली रितिक हमें भी भगवान् का प्रसाद दे दो |ये लीजिए प्रसाद ,मैंने आपको प्रसाद तो दे दिया अब आप भी मेरे सवाल का जवाव दे दो प्लीज रितिक ने कहा | शालिनी - रितिक आपको अपने सवाल का जवाव चाहिए तो सुनो मैं आपको हद से ज्यादा पसंद करती हूँ |और दुनिया मैं सबसे ज्यादा प्यार अपने रितिक को करती हूँ | सच्ची में शालिनी तुम मुझसे प्यार करती हो |यार मैं आज कितना खुश हूँ, शालिनी आई लव यू शालिनी आप कही मेरे साथ मजाक तो नहीं कर रही हो शालिनी ने प्यार से रितिक का हाथ पकड़ा और बोली ,रितिक मैं सच बोल रही हूँ मैं आपसे उतना ही प्यार करती हूँ जितना आप मुझे करते हो | अगर यकीन न हो तो अजमा कर देख लो | ठीक है आप मुझे प्यार करती हो तो कल सुबह पांच बजे मुझसे मिलने आ सकती हो , मैं आपका इंतजार करूँगा | अगली सुबह पांच बजे रितिक और शालिनी मिलने जाते हैं |रितिक शालिनी को देखकर बोलता है , मुझे विस्वास नहीं हो रहा की आप मुझसे इतना प्यार करती हो |शालिनी आई लव यू | शालिनी - टू यू लव मी रितिक |मैं भी आपसे बहुत प्यार करती हूँ और ये पांच बजे क्या तुम जब भी मुझे बुलाओगे मुझे पास ही पाओगे | मैंने अपना सारा जीवन आपके नाम करने का फैसला ले लिया है रितिक कहीं आप मुझे दोखा तो नहीं दोगे| शालिनी कैसी बातें कर रही हो | तुम तो मेरा सब कुछ हो मेरी लाइफ का आधार हो | सब कुछ आपसे शुरू और आप पर ही ख़त्म है | भला मैं आपको छोड़कर कहा जाऊंगा | Written by Shayar Mithun Anuragi mob. 7017871028