Ranjana sharma 29 Jul 2023 ग़ज़ल दुःखद शिकायत हम अब उनसे करते नहीं है# google# 43111 0 Hindi :: हिंदी
शिकायत हम अब उनसे करते नहीं है
करते भी क्या जिनको परवाह नहीं है
मोहब्बत में हमने बहुत कुछ सहा है
आंखों से शबनम अब बहता नहीं है
छोड़ दिया हमने शिकवा गिला करना
रूठना मनाना भी अब आता नहीं है
अपनों ने ही इतना दर्द दिया है
गैरों से अब हमको उल्फत नहीं है
प्यार किया था हमने बहुत उनसे
मगर अब नफरत भी उनपे आता नहीं है
अंधेरों में करके चला गया वो
अब हमको रोशनी की जरूरत नहीं है
धन्यवाद🙏🏼