Ranjana sharma 27 Sep 2023 ग़ज़ल दुःखद तेरा ना आना अच्छा होगा#Google# 42591 0 Hindi :: हिंदी
तेरा ना आना अच्छा होगा
मेरा तुझसे ना मिलना अच्छा होगा
ऐ दूरी सनम
हम दोनों के दरमियान रहें
तो अच्छा होगा
तेरी राह में हम ना आए
ना मेरी राह में तू
तेरा इंतज़ार मैं ना करूं
ना मेरा इंतज़ार तू
तो अच्छा होगा
फासले जो बढ़ गए हैं
तो अब ऐ फासला कभी
ना मिटे तो अच्छा होगा
तेरी ख़ुशी मुझसे
बात ना करके है
तो मेरा भी चुप
हो जाना अच्छा होगा
तेरे दिल में कोई और
बस चुका है तो मेरा
वहां से निकल जाना
ही अच्छा होगा
जो पल,जो लम्हा
हमने बिताए थें
वो पल ,वो लम्हा
कभी ना आए
तो अच्छा होगा
तुझे किसी और
के बाहों में सुकून
मिलता है तो मेरा
तेरी जिंदगी से दूर
हो जाना ही अच्छा होगा
धन्यवाद