Nisha Kumari 07 Aug 2026 कहानियाँ बाल-साहित्य तोता और मैना 909 0 Hindi :: हिंदी
एक आदमी था जिसके घर के आंगन में बहुत सारे फलों के पेड़ लगे हुए थे। वही एक अमरूद के पेड़ की डाल पर एक तोता बैठा करता था। पास ही दूसरी डाल पर एक मैना बैठती थी। दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती थी वे आपस में बहुत लड़ाई करते थे।एक दिन उस आदमी ने अमरूद की वो डाल काट दी जहाँ तोता बैठा करता था।तोता अब इस डाल से उस डाल में भटकता फिरता था उसे कही भी पहले जैसा सुकून नहीं मिल रहा था। अंत में वह उसी डाल पर आ गया जिस डाल पर मैना रहती थी। धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और फिर दोनों साथ मिलकर रहने लगे।