Ranjana sharma 23 Nov 2023 कविताएँ दुःखद जिंदगी भर का जख्म दे दिया तूने#Google# 38048 0 Hindi :: हिंदी
जिंदगी भर का जख्म
दे दिया तूने
हमने तो कुछ पल की
खुशी मांगी थी
तूने तो कांटा बिछा डाला
राहों में मेरे
सीने से दिल निकालकर
पत्थर का बना दिया उसे
जख्म भरने के लिए
कहा था ,तूने तो कुरेद
कर और ताजा बना दिया उसे
एक खुशी देकर तूने
दिल में जगह बना लिया था मेरे
हमें क्या पता थी कि
तेरे एक खुशी के पीछे
कितने आंसू छिपे हैं मेरे
हार बैठे हम अपना
सबकुछ तेरे मासूम चेहरे पर
ऐ भी ना सोचा
कि कितने राज छिपे होंगे
तेरे इस बेनकाब चेहरे पर
खुदा तेरी हिफाजत करे
अब तो यही दुआ है रब से
जितने आंसू हमने बहाए
उससे भी ज्यादा खुशी मिले
तुझे तेरी जिंदगी से
मोहब्बत में हमने जो
ठोकर खाई तुझसे
अब दिल ना लगाने की
गुस्ताखी करेगें किसी से
हम तो खुद ही से हार बैठे
नज़रे छिपाते फिर रहे हैं औरों से
नैन मिलाए भी तो कैसे
जब अपना ही खंजर घोप
दिया हो दिल पे
धन्यवाद🙏