Ranjana sharma 08 Aug 2023 कविताएँ अन्य जो तुम्हें दिल से चाहता है सनम# गूगल# 30377 0 Hindi :: हिंदी
जो तुम्हें दिल से चाहता है सनम
उसका दिल ना दुखाना कभी
मिलेंगे तुमको चाहने वाले हजार
वैसा चाहने वाला मिलेगा ना कभी
फरिश्ते बनकर आते हैं वे लोग
जो तुम्हें हंसा कर चले जाते हैं
खुद गमों में रहकर तुम्हें खुशियां दे जाते हैं
उनकी कीमत अदा करना
तुम भी उन्हें रुसवा ना करना कभी
होगा मिलन फिर कब दुबारा
ऐ कोई नहीं जानता है
अगर मिला मौका जिंदगी में
तो उनका कर्ज चुकाना जरूर कभी
धन्यवाद