Ranjana sharma 06 Aug 2023 कविताएँ दुःखद काश कहीं कोई ऐसी दुनियां होती# Google# 35980 0 Hindi :: हिंदी
काश!कहीं कोई ऐसी दुनियां होती
जहां जाकर शुकून ढूंढ पाती
जहां प्यार ही प्यार होता
जहां धोखा दूर - दूर तक ना होता
जहां एक चेहरे के कई नकाब ना होता
जहां कोई डबल रोल ना होता
जहां दिलों का सौदागर ना होता
जहां प्यार को तराजू में ना तौला जाता
जहां कोई भीड़ -भाड़ ना होता
जहां कोई रश और व्यस्त ना होता
जहां कोई रंजिश ना शिकायत होती
जहां कोई शिकवा ना गिला होता
जहां दिल लेने पर ना दिल देना होता
जहां कोई जज्बातों से ना खेला होता
जहां इश्क को खुदा ही माना होता
जहां प्यार के रंग में रंग कर प्यार ही मिला होता
धन्यवाद🙏🏼