Ranjana sharma 15 Aug 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत खामियां बहुत है मुझमें# Google# 31444 0 Hindi :: हिंदी
खामियां बहुत है मुझमें
पर इन सब खामियों के बावजूद
आपने मुझे कुबूल किया
यही क्या कम बड़ी बात है
मैं झगड़ा करती हूं लड़ती भी हूं आपसे
पर मेरे रूठ जाने से आपका मनाना
यही क्या कम बड़ी बात है
मैं गुस्सा करती हूं आपपे
बात बात पे नाराज होती हूं आपसे
पर इन सब के बाद भी आपका मुस्कुराना
यही क्या कम बड़ी बात है
मैं हर वक़्त आपसे
अपनी मोहब्बत इजहार करती हूं
पर आपका यूं चुप रह कर
सब कह जाना
यही क्या कम बड़ी बात है
मैं बहुत खूबसूरत नहीं हूं
पर आपका बात बात पे
मेरी तारीफ कर मुझे एहसास कराना
कि आपके लिए मुझसे ज्यादा
कोई खूबसूरत नहीं
यही क्या कम बड़ी बात है
धन्यवाद✍️