Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

समय की सोच

Santosh kumar koli ' अकेला' 17 Aug 2024 कविताएँ समाजिक समय की सोच 23242 0 Hindi :: हिंदी

यह अनुभवियों का कहना, 
सबसे भला कभी नहीं रहना। 
सबसे भले के चक्कर में, 
खुद का भला जाते भूल। 
सबसे भले रहने वाले के, 
पीछे उड़ती राख- धूल। 
सबसे भले रह न सके, 
ईश्वर, खुदा, रसूल। 
कांटे से निकलता कांटा, 
यह कुदरत का उसूल। 
सबसे भले की भावना में, 
कभी नहीं बहना। 
सबसे भला कभी नहीं रहना। 
औरों ही औरों की क्या, 
खुद के भले की भी सोच। 
सबसे भले की सोचना, 
है सोच की मोच। 
यह मज़बूती नहीं, 
है कदराई भावनाओं की लोच। 
इस दबाव से खुद का, 
जीवन रहता लोच पोच। 
कान तोड़े ऐसे सोने का, 
उतार फेंको गहना। 
सबसे भला कभी नहीं रहना। 
यह अनुभवियों का कहना, 
सबसे भला कभी नहीं रहना। 
पहले ज़माने में रहते होंगे, 
अब ज़मानासाज़ी में समझदारी। 
 
अब क़दम- क़दम पर कपट, 
मतलब की होशियारी। 
आज लोग काम निकालकर, 
कहते बेचारा, बेचारी। 
हमेशा हां की हाज़िरी, 
है तलवार दुधारी। 
बुरा कहें तो कहें, 
चाहे पड़े अकेला चलना। 
सबसे भला कभी नहीं रहना। 
यह अनुभवियों का कहना, 
सबसे भला कभी नहीं रहना।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: