Ranjana sharma 20 Jul 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत तुम्हें मैं याद आती नहीं क्या#google# 19769 0 Hindi :: हिंदी
तुम्हें मैं याद आती नहीं क्या
ओ दिन तुम भूल गए क्या
मुझको तो आती तेरी याद
बड़ा तड़पाती ओ सारी बात
लम्हें प्यार के दिल से मिटा ना सकेगें
दो पल में मिली जो खुशी भूला ना सकेगें
बाहों में तेरे कितना सुकून था
दोनों जहां मेरे संग था
तेरे दिल की धड़कन मैं नहीं थी क्या
तेरी जिंदगी की सच मैं नहीं थी क्या
तू तो मेरा ख्वाब और हकीकत दोनों था
मेरी सांसे मेरी जिंदगी था
तेरे इश्क को हम दिल से निकाल ना सकेगें
चाहा था तुझे ही और किसी को दिल में बसा ना सकेगें
मेरी जिंदगी का तू सुरूर था
लिखी थी तन्हा कभी मैंने
तू वही ग़ज़ल था
धन्यवाद🙏🏼