Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
This post is rejected. For more information contact to the support team.

ग़र नहीं प्यार करते हो मुझसे तो फिर

आकाश अगम 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत प्यार क्या है, तुम मुझसे प्यार नहीं करते, दिल का दर्द, दर्दे मोहब्बत, याद, रोमांटिक शायरी 150319 0 Hindi :: हिंदी

ग़र नहीं प्यार करते हो मुझसे तो फिर
क्यों न मुझसे कहीं दूर जाते हो तुम।।

मेरे हक़ में जो होता तो देता लुटा
जो भी तुमको नहीं मिल सका आज तक
सब्र, विश्वास रखते ज़रा सा तो तुम
वाक्य कोई बुरा क्या कहा आज तक
तुम समझते हो बैरी मुझे ही मग़र
दुख तो ये है ज़ुबाँ पर न लाते हो तुम।।

मैंने सपने में भी ऐसा सोचा न था
ज़िन्दगी में नया मोड़ यूँ आयगा
चंद टुकडों की ख़ातिर मेरा यार इक
छोड़ मुझको अकेला चला जायगा
टूट जाता है उस वक़्त मेरा हृदय
देख कर मुझको नज़रें झुकाते हो तुम।

दूरियाँ दरमियां थीं हमेशा मग़र
एक अहसास था , आज वो भी गया
ढूँढता था मैं हर आदमी में तुम्हें
कौन कर पायगा किन्तु इतनी दया
यूँ तो बोला मेरी ख़ातिर अब मर चुके
सच कहूँ तो बहुत याद आते हो तुम।

चाहता था कि भर जाय खाली जगह
किन्तु अब उम्र भर मैं रखूँगा इसे
मेरे ज़ख़्मों पे डाली नहीं इक नज़र
चोट जो भी है कायम रखूँगा सखे
मैं तुम्हारे हृदय में न आऊँगा अब
पेट फटता है क्या क्या खिलाते हो तुम।
               

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: