Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सीरत

Santoshi devi 30 Mar 2023 गीत समाजिक फितरत, स्वभाव 64374 0 Hindi :: हिंदी

उभरते हैं सीरत के दाग,
सब सूरत पर।

पैतरे लाख आजमाएं,
कुछ बदल बदल।
दर्पण माफिक झलकता रूप,
है शक्ल-शक्ल।
गिड़गिड़ाता दिखता है झूठ,
निज जरुरत पर।
उभरते है सीरत के दाग,
सब सूरत पर।

खड़ा पाता है यथार्थ को,
कभी सामने।
बदलते मुख पृष्ठों के साथ,
कथन मायने।
आस टिकाता रहे दर ब दर,
कुछ नुसरत पर।
उभरते है सीरत के दाग,
सब सूरत पर।

अल्फाज और नजरों का जब,
सम खेल नहीं।
होता जब सीरत सूरत का,
यह मेल नहीं।
टिका नहीं है केवल जीवन,
कुछ इशरत पर।
उभरते है सीरत के दाग,
सब सूरत पर।


  
 








Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

पढता था मैं दिन रात किताबे, तो कभी किताबों में ज़िंदगी का अर्थ ढूँढा करता था पर जीना तो मुझे ज़िंदगी की किताबों ने सिखाया कोई मतलब नही थ� read more >>
चक्रधारी सुनो विष्णु जी ओ तुम मेरे मन को भाए.....2 तुम कृष्ण रूप में आए मां बाप का बढ़ाए तुम राम रूप में आए मां बाप के वचन निभाए चक्रधार� read more >>
ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: