Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

अवनी की व्यथा।। हेमराज सुमन द्वारा स्वरचित कविता।।

Hemraj suman 19 Jun 2025 कविताएँ समाजिक अवनी, आन, शान, माता, बारूद, योद्धा, परमपिता, परमाणु हथियार, मंदिर, मस्जिद, शिक्षा, 23187 1 5 Hindi :: हिंदी

मेरा मन विचलित है देखो ये कैसा सम्मान है।
कोई पुकारे माता मुझको कोई कहे मेरी आन है।
कोई समझता मुझको धरोहर की ये तो मेरी जान है।
पर सच से सब कतराते है क्या ये भी इंसान है।
मेरा मन विचलित है,,,,,,,,,,
मुझको समझना आया नहीं है मेरी ही संतानों को।
भारी मन है मेरा पर किसे सुनाऊं दुख के इन गानों को।
मैं रोती हूं, ना सोती हूं बस यही कामना मन में है
कि कभी समझ आ जाए मेरे प्यारे से शैतानों को।
मेरा मन विचलित है,,,,,,,,,,
योद्धा बनकर झगड़ रहे है मानो ये सब पागल है।
इनके अस्त्र और शस्त्र से मेरा आंचल ही तो घायल है।
मन में कुंठा भरी हुई है किनको पाला पोसा है
कभी जो झनका करती थी बिलख रही वो पायल है।
मेरा मन विचलित है,,,,,,,,,,
अपनी जिद पर अड़े हुए है।
बारूद लेकर खड़े हुए है।
क्या पाना है तुमको इस भौतिकता के आनंद में
नीचे देखो कदमों में लाशों के अंबार पड़े है।
मेरा मन विचलित है,,,,,,,,,,
ये भी तुम्हारे भाई है बस किस्मत ही हरजाई है
समझ न पाए तुम जो सीख पिता ने सिखलाई है
उनको भी तो बांटा तुमने मंदिर और मस्जिदों में
कैद कर लिया अपने पिता को ये कैसी शिक्षा पाई है।
मेरा मन विचलित है,,,,,,,,,,
जिसने रचा ब्रह्माण्ड को वो परमपिता तो एक है।
संतानों की रचना की वो सब तुम एक से एक है।
तेरे पिता की शक्ति निहित है मेरे भी इस कण कण में
जो फल देगा सर्वनाश का वो बम परमाणु भी एक है।
मेरा मन विचलित है,,,,,,,,,,
अवनी हु मैं अवनी बिलख रही हु देख कर।
मेरे बच्चे नाव चलाना चाहते है बस रेत पर।
नया सवेरा आयेगा तो फिर से खुश हो जाऊंगी।
फिर से मैं जी जाऊंगी बच्चों की एकता देख कर।।
मेरा मन विचलित है,,,,,,,,

हेमराज सुमन

Comments & Reviews

Adarsh Srivastav
Adarsh Srivastav भाई क्या आपका इनसे कांटेक्ट हुआ है क्योंकि कोई नंबर भी नहीं है ईमेल पर मैसेज भी नहीं जा रहा है उनके यदि आपका कांटेक्ट हुआ हो तो हमें भी बताइए प्लीज किस प्रकार कांटेक्ट किया जा सकता है

11 months ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: