Nisha Kumari 05 Sep 2026 कविताएँ देश-प्रेम बिरसा मुंडा झारखंड की शान 154 0 Hindi :: हिंदी
बिरसा मुंडा झारखंड की शान धरती आबा जिसका नाम लड़े जंग और किया उलगुलान बने आदिवासियों की पहचान।। राज्य के लिए किया बलिदान है अद्भुत उनका यह योगदान मर कर भी हो गए महान बिरसा मुंडा झारखंड की शान।। नहीं किसी का डर हो जिसको न किसी से रखते बैर वक्त पड़े तो तलवार उठाकर कर दिया सबको ढेर।। झारखंड की माटी का लाल निडर, साहसी और बेमिसाल बिरसा मुंडा झारखंड की शान धरती आबा जिसका नाम।।