Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

गुरूर इस मंजिल का निचोड़ दो

Tarun 04 Dec 2024 कविताएँ समाजिक #motivation #inspiration 19246 0 Hindi :: हिंदी

जब लिया ठान है ही मन में , तो बस रास्तों को देख लो , सब फाँसलों को छोड़ दो ,
दिल में बैठी शंका है कैसी , ललाट पे ये भय है कैसा ,
मन में तुम धीरज रखो , जब हार देखनी ही नही तो खौफ खाना छोड़ दो ,
मंजिल का हो बस एक नशा , सब ख्वाहिशों को छोड़ दो ,सब ख्वाहिशों को छोड़ दो ,
ये तो बस एक जंग है , हार कैसी ? जीत कैसी ?जो अघटित हैं व्याप्त मन में , उन फैसलों को छोड़ दो ,
मंजिल एक पहाड़ है , तो तुम में दम पर्याप्त है , हौंसले की बिसात पे , गुरुर इसका तोड़ दो ,
किनारे पर है खड़ा जो, वो समुंद्री जहाज कैसा , जैसे ढेर हो राख जैसा ,
भर जुनून की आग तुम , इसे बीच समंदर छोड़ दो ,
भर जुनून की आग तुम , इसे बीच समंदर छोड़ दो ,
माना लहरें तेज हैं ,कांधो पर आशाओं का बोझ है , सबको झटक यूं आगे बढ़ो ,कि रुख लहरों का मोड़ दो ,
कि रुख लहरों का मोड़ दो
स्वप्न जैसे बया का घर , घौंसले के निर्माण को तुम तिनका तिनका जोड़ दो ,
स्वप्न जैसे बया का घर , घौंसले के निर्माण को तुम तिनका तिनका जोड़ दो ,
जंग है ये लहू की प्यासी , तेरे ख़ून में है एक बूंद बाकी ,
वो बूंद अन्तिम  निचोड़ दो , 
कर फैसला एक हौंसले का गुरूर इस मंजिल का निचोड़ दो, 
जीत है सुनिश्चित अगर मन में कोई भय न हो,
दुश्मन की सेना से क्या डरना ,
तुम हाथियों की फौज पर चीटियों को छोड़ दो ,
तुम हाथियों की फौज पर चीटियों को छोड़ दो ,
है खुदा पर विश्वाश अगर तो उसे याद कर आगे बढ़ो ,
फिर भी डगमगाते है कदम , 
तो खुदा को सिर झुकाना छोड़ दो 
तो खुदा को सिर झुकाना छोड़ दो

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: