Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हर युग में लेते सदा- ईश नव्य अवता

संदीप कुमार सिंह 16 Aug 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 25535 0 Hindi :: हिंदी

(दोहा छंद)
हर युग में लेते सदा, ईश नव्य अवतार।
करे नाश सब पापियों,को कायम हो प्यार।।

मिली खुशी मय सूचना,आया दिव्य विचार।
किया व्यक्त यह बात जब,हुए सभी गुलजार।।

मुझे विश्वस्त सूत्र से,ज्ञात हुआ यह ज्ञान।
पाकर बहुत  प्रसन्न हूं,बढ़ा अधिक अब मान।।

आमलकी एकादशी,खुशियाँ लाई खास।
सुख वैभव देती सदा,पूरी करती आस।।

आमंत्रित कवि वर्ग को,करता सरल प्रणाम।
स्वागत में है आपके,जनता  सरस तमाम।।

आज दिखी जब सुनयने,जगा हृदय अनुराग।
तन में हलचल अति हुआ,गो उठी सब जाग।।

विहंगम चलते जब गगन,मिले नयन आराम।
फिर जब बरसे आब तो,खुशी करे आवाम।।

घर में मिले विरोध जब,जाता टूट गुमान।
होकर सरल विनीत तब,बने सभ्य इन्सान।।

ईश आप तो धन्य हैं,कण कण में है वास।
जगत रचयिता आप ही,अनुपम है विन्यास।।

दुर्गम करतब मैं करूं,बालाजी हैं साथ।
करते  संकट दूर सब,रखकर सिर पर हाथ।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍🏼
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: