Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जाति नहीं कुछ भी होती

Bablu Verma 28 May 2025 कविताएँ समाजिक Jati nhi kuch bhi hoti,best kavita,bablu verma kavita,bablu kavita,bablu allahabadi, bablu lakhimpuriya,kavita,lekhak University of Allahabad 20786 0 Hindi :: हिंदी

ये जाति नहीं कुछ भी होती,
ये जाति नहीं कुछ भी होती।
क्यो लड़ते हो इसको लेकर, 
जाति नही कुछ भी होती 
भेदभाव को छोड़ो तुम, 
सबको आपस मे जोड़ो तुम 
ये जाति नहीं कुछ भी होती,
ये जाति नहीं कुछ भी होती।
कहना चाहता हूँ मैं,
इन जाती के गद्दारो से
क्यो लड़वाते हो तुम इनको, 
जाति के बटवारो से
ये जाति नहीं कुछ भी होती,
ये जाति नहीं कुछ भी होती।
सीता के उन राम से सीखो, 
राधा के उन श्याम से सीखो 
क्षत्रिय बनकर वो आए हैं, 
ग्वाला बनकर भी आए हैं
ये जाति नहीं कुछ भी होती,
ये जाति नहीं कुछ भी होती।
क्षत्रिय थे वो सबरी के
जूँठे बेरो को खाया है,  
राम ने हमे सिखाया है
ये जाति नहीं कुछ भी होती,
ये जाति नहीं कुछ भी होती।
प्रकृति भी हमसे कहती,
भेदभाव न करती है
हवा की पावन धारा,
सबके तन को छूती है।
ये जाति नहीं कुछ भी होती,
ये जाति नहीं कुछ भी होती।
नदियों का वो बहता पानी,
झरने का वो मीठा पानी
सबकी प्यास बुझाता है,
जाति नहीं बतलाता है।
कब समझोगे तुम इसको, 
सभी ने यही सिखाया है
ये जाति नहीं कुछ भी होती,
ये जाति नहीं कुछ भी होती।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: