Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कलम की धार

संदीप कुमार सिंह 05 Nov 2024 कविताएँ समाजिक My Poem gives to readers always benifitable idea.And how progress you will in your life? So gives true guidence. 32791 0 Hindi :: हिंदी

कलम  की  धार
वो  कैसी   कलम   की  धार     जिसमें   असर   न  हो ?
वो  कैसी  कलम  की  धार जो झूठ को  डिगा न  सके ?
वो  कैसी  कलम  की  धार  जिसमें सत्य  प्रकाश न  हो ?
वो  कैसी कलम की धार  जिसमें  न्याय की ज्वाला न हो ?

कलम  की  धार  तेज  हो _ प्रखर  हो,
संवेदनशील हो _ गातिशील   हो ।
जिसमें  हक  के  लिए  आवाज  हो,
समाज  के उत्थान  के लिए ज्योति हो।

कलम  की  धार वो  है  जो विश्व  का कल्याण करे,
कलम  की  धार वो  है  जो  नई  जागृति  पैदा करे ।
कलम  की  धार वो है  जो झूठा  भय को   दूर  करे,
कलम  की  धार  वो  है  जो झूठा   संदेह  को  दूर  करे।

कलम  की   धार   ऐसी  हो    जैसे   फरिश्ता,
कलम  की  धार  ऐसी  हो  जैसे  सूर्य  प्रकाश।
कलम   की  धार  ऐसी  हो  जैसे  चाँद= चाँदनी,
कलम  की  धार  ऐसी  हो  जैसे  गर्मी में  पवन।

स्वर्णिम    इतिहास   लिख   दे  जो  वो  है कलम की  धार,
वर्तमान के  लिए  जो  जुनून पैदा  करे वो है कलम की धार।
भविष्य के  लिए  जो सुदृढ  तैयार करे वो है कलम की धार,
भूत  के  पश्चाताप  को  जो  दूर  करे  वो है कलम  की  धार।
(स्वरचित मौलिक )
संदीप कुमार सिंह✍️

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: