Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मानसून

संदीप कुमार सिंह 07 Jul 2024 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है. मुझे आशा है कि मेरी यह कविता बढ़कर पाठक लोग अवश्य ही लाभान्वित होंगें. 31528 0 Hindi :: हिंदी

मानसून

घनघोर  गर्जन  करते  हुए,
मोतियों  की  झालरों  से  सजे  हुए,
बादलों  के  मतवाले  सवारी  पर  सवार,
नभ  में  विद्युत  की  जगमगाहट  के  साथ,
छम _ छम  नाचते   आया  है  मानसून।

धुंआधार  पानी  बरसाता  हुआ,
ठाट _ बाट  अनोखा  आलीशान,
मानसून पधारें  हैं  इन्द्रधनुष लिए,
प्रकृति  के  अति प्रिय पात्र बनते हुए।

चारों  और  खिली _ खिली  है  फुलवारी,
वसुन्धरा  हरी _ हरी  परिधानों  में  सजी  हुई,
झूम  रही  है  डाली _ डाली,
पत्ते _ पत्ते  ने  ली  है  अंगड़ाई।

फूल _ फूल  पर   यौवन  है  आया,
निखर  रही  है  सारी  क्यारी_क्यारी,
वन _ उपवन  सारा  खेले  अठखेलियाँ,
प्रणय _ प्रमोद  करते  हुए  जीव  सारा।

प्रेमिजनों  का  आनंद भरा  आया  समय  मानसून,
मोर  पंख  फैलाए  धीरे _ धीरे  है  मचलता,
बेहद  ही  महत्वपूर्ण  ऋतु  वर्षा  आई,
सूखे  हुए  कुएँ , तालाबों  तथा  नदियों  को,
फिर  से  भरने  आई  है  ऋतु  वर्षा।

पानी  के  साथ  जीवन में  अमृत  देने,
गर्मी  से  निजात दिलाने  आई है वर्षा,
किसानों  को समृद्धी  भरी  सौगात देने,
फसलों  को  लहलहाने  आई  है वर्षा।

पानी  का वीभत्स कमी  दूर  करने,
कली _ कली  को  श्रृंगारित  करने,
मन  को  मतवाला  करने,
नई  _ नवेली  आशा  जगाने,
छम _ छम  नाचते  आया है  मानसून।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: